
माँ रांकिणी मंदिर परिसर में धुमकुड़िया सह बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड के रोहणीबेड़ा गांव स्थित सुप्रसिद्ध माँ रांकिणी मंदिर परिसर में विधायक संजीव सरदार के प्रयास से निर्मित धुमकुड़िया सह बहुउद्देश्यीय भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ । विधायक संजीव सरदार ने सर्वप्रथम माँ रांकिणी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन के उपरांत विधायक ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने संचालन समिति को भवन की चाबी सौंपते हुए इसे आम जनता के उपयोग हेतु समर्पित कर दिया । इस अवसर पर विधायक ने कहा, “यह भवन सिर्फ ईंट और पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि यह हमारे क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह बहुउद्देश्यीय भवन धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा।” समारोह में गाजे-बाजे के साथ विधायक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, सुधीर सोरेन, विद्यासागर दास, हितेश भगत, रजनी सड़ंगी, चक्रधर महतो, मंदिर संचालन समिति के सचिव रामेश्वर सरदार, अध्यक्ष गिरोस सरदार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, सलाहकार समिति के सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, सदस्य मुखिया वीरेन सरदार, राजेंद्र सिंह, सिंगो सिंह, कालीचरण सिंह, मोतीलाल सरदार, अशोक कुमार सिंह, मनोज सरदार, निरंजन भूमिज, सुखलाल सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

