Advertisements
Spread the love

राष्ट्रपति से मिले सांसद संजय सेठ,जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा और अयोध्या धाम का प्रसाद दिया…

रांची (सुदेश कुमार ) । रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संसद में उन्हें झारखंड के गौरव जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा भेंट की और अयोध्या धाम से आए भगवान श्री रामलला का प्रसाद भी दिया। सांसद ने राष्ट्रपति को झारखंड की स्थिति से भी अवगत कराया। राष्ट्रपति ने झारखंड के विषय में सांसद से जानकारी ली और क्षेत्र का कुशलक्षेम भी पूछा। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद श्री सेठ ने बताया कि महामहिम से उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।

Advertisements

आज भी महामहिम का अगाध प्रेम झारखंड के प्रति दिखता है। उन्होंने रांची सहित पूरे झारखंड के लोगों का हाल-चाल लिया। झारखंड राज्य की स्थिति की जानकारी ली और रांची लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड की जनता को खूब आशीर्वाद दिया। सांसद ने कहा कि महामहिम से मुलाकात और झारखंड के प्रति उनका लगाव, हम सबको भाव विभोर करने वाला होता है। हमारा सौभाग्य है कि महामहिम का स्नेह और आशीर्वाद हम सबको मिलता है।