Advertisements
Spread the love

राखा कापर : “छट घाट” को समय से पहले ठीक करने के लिए बैठक हुई 

दीपक नाग …✍️

२५ अक्टूबर : छट पूजा किसी समय हिन्दी भाष क्षेत्रों में ही श्रद्धालुओं को जोर-शोर से मनाया जाता था। पर वर्तमान समय में छट किसी भाषा या क्षेत्र में सीमित नहीं रह गया। संध्या और प्रातः काल नदी, तालाबों में प्रबतीन और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती न रुके। दशहरा, लक्ष्मी पूजा और काली पूजा के बाद छट पूजा आरंभ होगा। इसी संदर्भ में श्रद्धालु नदी तट तालाबों के साफ-सफाई और यातायात सुविधाओं को लेकर बैठक करते हैं। याकि, स्वस्थ, सुंदर और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया जा सकें।

इस बाबत आज राखा कॉपर छठ पूजा कमेटी की बैठक नदी किनारे रखा गया था। बैठक में घाट की सफाई, सड़क की दुर्दशा विस्तृत चर्चा हुई। 

यह भी चर्चा हुई कि, नदी का पानी का स्तर अधिक अगर यह जाता है तो प्रबतीन और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो सकती है। निर्णय लिया गया कि, जिला प्रशासन से छट से पहले व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे और समय से पूर्व व्यवस्था ठीक करने का आग्रह करेंगे।

बैठक में, मनोज प्रताप सिंह, शेखर सिंह, सोनू दास, कृष्णा प्रसाद, बसंत गुप्ता, रजनीश कुमार, मृत्युंजय सिंह, अमर सिंह, संतोष गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थें।

You missed