Advertisements

सर्वांगीण विकास के लिये एकजुट होकर प्रयास करे : सुदेश महतो
मुरी (संदीप पाठक) :- आजसु पार्टी की ओर से आजसू प्रधान कार्यालय सिल्ली के समीप स्थित आम बगान में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी सुप्रीमो सह विधायक सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये कई कार्यक्रम विधानसभा क्षेत के विभिन्न इलाकों में चलाये जा रहे है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने, रोजगार का सृजन करके लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों को समृद्ध करने के लिये कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है।
लेकिन क्षेत्र के सर्वांगीन विकास के लिये कार्यकर्तओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों की एक जुट होकर सहयोग करना आवश्यक है। गूंज परिवार की ओर से क्षेत्र के विकास के लिये तैयार किये गए भावी कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों, महिला सामिति के सदस्य व कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। गांव के जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए कि जाने वाली पहल की तैयारी तथा इस दौरान क्षेत्र में चलाए जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने सरकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों के घर पर ही योजनाओं के लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक एक युवकों को विधायक ने जिम्मेवारी सौंपी एवं कई दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य वीणा देवी एवं संचालन गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर गूंज के संयोजक जयपाल सिंह जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, रजिया खातून, पूर्व जिप सदस्य चितरंजन महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, संजय महतो, जितेंद्र बड़ाईक, धीरेंद्र नाथ महतो, प्रमुख रेखा देवी, अजय महतो, शिशुपाल महतो, पसस शिखा देवी, शर्मिला कुमारी, बृजेश प्रसाद, विकास महतो, गूंज परिवार के सदस्य, आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, सक्रिय महिला दीदी एवं आजसू पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

