Spread the love

झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित

करने की दिशा में कोई कोताही नहीं

होंगी – भुवनेश्वर महतो

मुरी (संदीप पाठक)  : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में आज सिल्ली प्रखंड कार्यालय के सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया गया।मौके पर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हित ती करण के सदस्य भुवनेश्वर महतो का भव्य स्वागत किया गया।

Advertisements

सम्मेलन में आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण जल्द से जल्द करने , झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान ,पहचान नियोजन व पेंशन के सवालों को लेकर  जागृति पैदा करना। आंदोलनकारियों के अधिकार, सम्मान एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए एक और संघर्ष करने का आह्वान करना है।साथ ही 10 नवंबर 2022 को रांची में झारखंड आंदोलनकारियों का महासम्मेलन किया जाएगा।

अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भुवनेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों चिन्हित करने की दिशा में कोई कोताही नहीं होगी. जाति व पार्टी की भावनाओं से उपर उठकर चिन्हित होंगे झारखंड आंदोलनकारी।

सभी का जल्द से जल्द चिन्हिती करण का कार्य होगा।पूर्व विधायक व झारखंड आंदोलनकारी अर्जुन राम ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद अलग राज्य हुआ है। झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष के इतिहास को धूमिल नहीं होने देंगे।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सचिव भुवनेश्वर केवट झारखंड के नवनिर्माण के लिए एक संघर्ष व शहादत को तैयार रहे। संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान व अधिकार के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।समान के साथ सम्मान की लड़ाई जारी रहेगा।विचार व्यक्त करने वा ले झारखंड आंदोलनकारियों में लक्ष्मी नारायण महतो, बानेशवर महतो, रतन महतो,रामेश्वर महतो,त्रिलोकी महतो प्रमुख थे।इस कार्यक्रम में बातौर

अध्यक्षता वरीय आंदोलनकारी जयपाल सिंह,संचालन चिन्हित आंदोलनकारी व संयोजक दिनेश महतो व धन्यवाद ज्ञापन श्रीधर महतो ने किया।

झारखंड आंदोलनकारियों में लक्ष्मी नारायण महतो, बनेश्वेर महतो,विष्णु गिरि,रंजीत कुमार साहू,राम स्वरूप मंडल,मंजीत महतो,जयपाल महतो,विजय गुप्ता,रविन्द्र नाथ महतो,शत्रुघ्न महतो,भागीरथ महतो,नरसिंह महतो,रामकृष्ण कुम्हार, गुहिराम भुक्ता,दुर्गा चरण मांझी,नारायण सिंह मुंडा,नेपाल कोइरी, सोनाराम महतो, ,महावीर महतो,कामदेव सिंह,पंकज साहू,राजेश विश्वकर्मा, दलगोविंद महतो,हरेंद्र महतो,वंशीधर गोस्वामी, संध्याबाला महतो, द्रोपती देवी,हरिकृष्ण कुमार सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You missed