Spread the love

मुसाबनी : मुसाबनी से महाकुंभ में मौनी अमावस्या के रात हुई भाग-दौड़ मे युवक ने अपनी जान गंवाई

रिपोर्ट : दीपक नाग / संजय दास 

Advertisements
Advertisements

मुसाबनी : मुसाबनी से अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में मौनी अमावस्या की रात हुई भाग-दौड़ मे शिव राज गुप्ता ने अपनी जान गंवाई ।

जानकारी के अनुसार, मुसाबनी के निवासी शिव राज गुप्ता अपने पुराने सोलह सहपाठियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गया था, ताकि, मौनी अमावस्या के समय त्रिवेणी में स्नान कर सके । खबरों के अनुसार, वहां सेक्टर दस मे अपने साथीयों के साथ ठहरा हुआ था । वहां से महाकुंभ घाट तक पहुंचने के लिए लगभग दस किलोमीटर पैदल चलना था । वहां से यात्रा आरंभ करने से पहले अपने एक मित्र को मुसाबनी मे फोन करके बताया भी था ।

कहते हैं भाग्य किसका कब कैसे और क्या लिखा है, यह प्राणी जगत से परे है । बीते रात प्रयागराज महाकुंभ में जब अफ़रा-तफ़री मचा तो श्रद्धालु भयभीत होकर भागने लगे । इसी भाग-दौड़ के बीच शिव राज गुप्ता भाग-दौड़ के दौरान गिर गया और अपना प्राण त्याग दिए।

जानकारी के अनुसार, यह सोलह दोस्त एक प्राइवेट वाहन किराया कर महाकुंभ दर्शन के लिए निकले थे ।‌ यह सोलह साथी बचपन से एक ही स्कूल और कॉलेज में पड़ कर जीवन गुजारा । प्रयागराज से शिव राज के मृत शरीर को लेकर वें सारे मित्र वापस मुसाबनी के लिए वाहन से निकल चुके हैं ।‌सारे मित्र इस आकस्मिक घटना से काफी मर्माहत है, क्यों कि, सोलह साथी आनंद के साथ यात्रा आरंभ किया था और आज पन्द्रह साथी अपने बाल्यकाल बंधु का निर्जीव शरीर लेकर वापस लौट रहा है ।