
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के दलमा बेड़ा में गजराजों की आहट, ग्रामीणों में दहशत…
प्रभाकर… ✍️

मुसाबनी प्रखंड के दलमा बेड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने जंगली गजराजों के ताज़ा पांव के निशान देखें।

यह इलाका पहाड़ों और वन क्षेत्र से सटा हुआ है, जहां से गजराजों की आवाजाही होती रहती है। निशान मिलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है और सतर्कता बरतने लगें।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी तांबाजुड़ी की दिशा में विचरण करता हुआ आगे बढ़ गया है, जिससे आसपास के गांवों में खतरे की आशंका बढ़ गई है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित कर दिया है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है और पूरे इलाके में निगरानी तेज कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
बता दूं कि, साल में एक बार शीत ऋतु में झारखंड के दलमा पहाड़ और जंगलों से गजराजों का झुंड तफरी और मस्ती करने निकलते हैं। इन साथीयों का झुंड में कुछ पश्चिम बंगाल तो कुछ उड़िसा के जंगल की ओर रूख करते हैं। शीत ऋतु खत्म होते ही फिर से गजराजों का यह झुंड अपने पुराने नीज जंगलों में लौटना आरंभ कर देते हैं। इस तरह इन तीन-चार महिनों में गजराजों का आवाजाही का कारिडोर के आस-पास के गांव घरों के लिए भय और दहशत बनना लाज़मी है।
