Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: झामुमो युवा नेता कृति सुंदर महतो हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक कि पूजा अर्चना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत स्थित भालकापहाड़ी गांव में आयोजित पावन हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में झामुमो युवा नेता कृति सुंदर महतो शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ संकीर्तन में भाग लिया और भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

 

इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

युवा नेता ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की.

इस मौके पर मुखिया साहेबराम मांडी, समरेश मुर्मू, हरिहर महतो, बबलू महतो आदि उपस्थित थे.