Advertisements
Spread the love

चिलगु पुल निर्माण में सुस्ती पर NHAI सख्त, तीन महीने में काम तेज करने का अल्टीमेटम

Advertisements

चाण्ड़िल:-चांडिल के चिलगु में निर्माणाधीन पुल की धीमी रफ्तार अब अधिकारियों के निशाने पर आ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रोजेक्ट का जायजा लिया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रांची क्षेत्रीय टीम पांच वाहनों के काफिले के साथ चिलगु पहुंची। टीम ने सबसे पहले बाबा तिलका मांझी चौक के पास दो लेन सड़क का निरीक्षण किया, इसके बाद चिलगु-शहरबेड़ा पुल निर्माण कार्य की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान संवेदक कंपनी राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगले तीन माह के भीतर फाउंडेशन समेत सभी कार्यों में तेजी लाई जाए।बताया जा रहा है कि यह निरीक्षण NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के निर्देश पर किया गया। टीम ने पाटा स्थित आरओबी के पास फोरलेन सड़क निर्माण की स्थिति का भी आकलन किया, जहां जल्द ही डायवर्जन बनाकर नए रूट पर काम शुरू करने की बात कही गई है।वहीं दूसरी ओर, चिलगु पुल के ध्वस्त होने के बाद बना संकरा रास्ता अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। चार लेन सड़क होने के बावजूद एक लेन पर निर्माण कार्य चलने से वाहनों को दो लेन में ही गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
स्थानीय विधायक सबिता महतो के अनुसार, पिछले एक वर्ष में यहां करीब 40 से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में जा चुकी है।

Oplus_131072
Oplus_131072

ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि NHAI के इस निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी और उन्हें जल्द ही सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

You missed