
चाकुलिया: एसआईएस सिक्योरिटी भर्ती के लिए 17-18 अप्रैल को चाकुलिया और 20-21 अप्रैल को बहरागोड़ा में लगेगा कैंप
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रवासियो को एसआईएस में रोजगार दिया जाएगा. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के सभी ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया गया है.

* भारत सरकार की ELI योजना के तहत एसआईएस
* सुरक्षा जवान
* सुपरवाईजर
* एसएलभी
* सुरक्षा अधिकारी
एशिया महाद्वीप की विश्व स्तरीय एसआईएस ग्रुप के द्वारा दिनांक 10 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक घाटशिला अनुमंडल के शिक्षित युवाओं के लिए सभी ब्लॉक परिसर में कैंप लगाया जा रहा है. इसके लिए विभिन्न पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. इसकी जानकारी एसआईएस अधिकारी कमांडेंट अरुण यादव ने बताया कि घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए स्थाई रोजगार का यह सुनहरा मौका है. जिसमें 250 पदों को भरेगी और युवाओं को एसआईएस लिमिटेड में स्थाई परमानेंट नियुक्ति के लिए 65 वर्ष दी जाएगी. यह भर्ती भारत सरकार की ईएलआई योजना के तहत है. प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के पोशाक, रहने और भोजन के लिए जमा की गई राशि के अधिक 15 हजार रुपए ड्यूटी के दौरान सीधे अभ्यर्थी के खाते में सरकार द्वारा वापस किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह योजना सीमित समय के लिए है.

क्या मिलेगा वेतन और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं
एसआईएस सिक्योरिटी भर्ती अधिकारी लखींद्र सरदार ने जानकारी देते हुऐ बताया कि युवाओं को प्रारंभिक वेतनमान रुपया 15500 से 28500 रुपए तक जो एसआईएस ग्रुप की कंपनियां एसआईएस लिमिटेड, एसआईएस सिस्को, एसआईएस प्रोसेगुर, एसआईएस ट्रेनिनेक्स के लिए मान्य होगा. इनकी तैनाती जहां पर होगी राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता, सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन पीएफ, ग्रेच्युटी ईएसआई ग्रुप इंश्योरेंस, बोनस, मेडिक्लेम, दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था, (ESOP) एम्प्लॉय स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत शेयर का वितरण तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता, रियायती आवास एवं रियायती मेस की सुविधा दी जाती है.

कहां कहां होगी जवान की सेवा की पदस्थापना
एसआईएस के मुख्य कार्य स्थल, लाल किला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, सांची स्तूप, स्टेट बैंक एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरला ग्रुप, हिंडालको, विप्रो, बीसीसीएल, भारतीय पुरातत्व विभाग के स्मारक, एयरपोर्ट, टोल टैक्स, टाटा, बिरला, जिंदल एम्स, मेट्रो, होटल, आई सैक्टर, कॉरपोरेट सैक्टर एयरपोर्ट, जेएसडब्ल्यू प्लांट इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी.
नियुक्ति के लिए क्या क्या मापदंड होंगे
भर्ती से संबंधित जानकारी देते हुए एसआईएस अधिकारी कमांडेंट अरुण यादव ने बताया है कि सुरक्षा अधिकारी (आधिकारी सेवा) में नियुक्ति होने के लिए उम्मीदवार स्नातक होना अनिवार्य है और सुरक्षा जवान के लिए 10बी पास या फैल होना अनिवार्य है एवं 167.5 सेंटीमीटर हाइट और एसएलभी दसवीं पास या फैल होना अनिवार्य है एवं 165 सेंटीमीटर हाइट और सुपरवाइजर के लिए 12बी पास होना अनिवार्य है एवं 170 सेंटीमीटर हाइट से ऊपर और 19 वर्ष से 40 वर्ष उम्र और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है.

कहां-कहां होंगे भर्ती कैप
10-11 अप्रैल धालभूम गढ़ प्रखंड परिसर में
13-14 अप्रैल मुसाबनी प्रखंड परिसर में
15-16 अप्रैल डुमरिया प्रखंड परिसर में
17-18 अप्रैल चाकुलिया प्रखंड परिसर में
20-21 अप्रैल बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में
22-23 अप्रैल गुड़ाबन्दा प्रखंड परिसर में
24-25 अप्रैल घाटशिला प्रखंड परिसर में आयोजित होगा.
Related posts:

