Spread the love

भतीजी निकली अपने ही चाचा के हत्या की साजिशकर्ता…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो
सरायकेला जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह में रेलवे टनल के पास हुए चालक तिलक महतो हत्याकांड मामले में मृतक की भतीजी सुनीता महतो को गिरफ्तार कर पुलिस ने चौंका दिया है। पुलिस के अनुसार अनुसंधान के क्रम में सुनीता की संलिप्तता पायी गयी। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements

आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि सुनीता के शादी के बाद भी आरोपी संजय महतो के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था । संजय महतो को सुनीता के चाचा यानी मृतक तिलक महतो ने गांव के पंचायत में थूक चटवाया था। उसी का बदला लेने की नीयत से संजय महतो ने बीते 24 जुलाई को शहजादा आलम एवं मोहम्मद शारिक के साथ मिलकर तिलक महतो की हत्या कर डाली थी। इसके लिए रेकी में सुनीता ने आरोपियों को सहयोग किया था। उन्होंने बताया कि संजय महतो ने गिरफ्तारी के बाद सुनीता महतो के साथ संबंध स्वीकार किया और घटना के दिन व्हाट्सएप चैटिंग और व्हाट्सएप कॉलिंग से भी उनकी बात हुई थी।
उन्होंने बताया कि मामले का एक और अभियुक्त अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Advertisements

You missed