Advertisements
Spread the love

बासुकीनाथ मंदिर में  गो वंशजों के लिए नहीं हुई कोई व्यवस्थ,प्रशासन की उदासीनता किसी बड़ी घटना का कारण …

बासुकीनाथ (दुमका) मौसम गुप्ता ब्यूरो 

Advertisements

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर परिसर में रह रहे गो वंशजों के लिए जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई| ज्ञात हो कि श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज चंद दिन शेष हैं, लेकिन गो वंशजों के रहने व खाने पीने की कोई ब्यवस्था नहीं हो पायी| इस बारे में मंगलवार को उपायुक्त से पत्रकारों ने पूछा तो उपायुक्त से भी कोई संतोषजनक जबाब प्राप्त नहीं हुआ।

बताते चलें कि यहां की एक पुरानी परंपरा मंदिर परिसर में गाय या गाय का बछड़ा दान करने की है| इसी परंपरा के अनुसार आसपास के किसान वर्ग के लोगों द्वारा मंदिर परिसर में गो वंशजों को छोड़ दिया जाता है। श्रावणी मेला के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में भीड़ होती हैं|

ऐसे में गो वंशीय पशुओं से छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है, इसी को ध्यान में रखते हुए वर्षों से गोशाला बनाने की मांग होती रही हैं और इसी मांग पर मेला के दौरान बेलगुमा मौजा में जोरिया के पास सरकारी जमीन पर उपायुक्त दुमका के मौखिक निर्देश पर नीजी संस्था के द्वारा एक महीने के लिए गोशाला बनाया जाता था,

लेकिन पिछले वर्ष से इस विषय पर जिला प्रशासन उदासीन हैं। निश्चित ही कह सकते हैं कि प्रशासन की उदासीनता किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती हैं।

You missed