Advertisements
Spread the love

अगर नौकरी देने से पहले कोई पैसे मांगे तो समझिए वो फ्रॉड है सावधान रहे सतर्क रहें 

Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता 

दुमका । देश में बढ़ती बेरोजगारी का आलम ये है कि अब देश में जॉब के नाम पर स्कैम होने लगा है। हो सकता है आपके या आपके किसी जानने वाले के पास भी कोई कॉल आई हो और पैसे देकर जॉब देने की गारेंटी दी गई हो। ये साफ तौर पर एक स्कैम है। उपराजधानी दुमका मे अब ऐसे मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। आपको 7209211216 से आपको अगर कॉल आता है तो सावधान हो जाइए चौकीदार में जॉब की लालच दी जाती है। फिर आपसे धिरे-धिरे पैसों की वसूली होती है। इनका मकसद आपको जॉब देने नहीं बल्कि आपको लूटना होता है ।आप जॉब की तलाश कर रहे होते हैं तो किसी ना किसी वेबसाइट पर अपना रिज्यूम डालते होंगे। उस वेबसाइट से आपका फोन नंबर लेकर आपको कॉल या मेसेज किया जाता है। अभी हाल मे ही नारायण सेवा शिक्षा ट्रस्ट ने काफ़ी लोगो को चुना लगाया था वे आपको कॉल या मेसेज कर आपको ऐसी जॉब बताई जाती है जिसे सुनकर आप इंटरव्यू के लिए जरुर जाना चाहते हैं। तब आपको नहीं बताया जाएगा कि आपको इतने पैसे देने होंगे। वहां जाने के बाद आपका फर्जी इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू लेने वाली कोई सुंदर सी, हाई क्लास दिखने वाली महिला होगी। जिसे देखर आपको लगेगा कि ये किसी मल्टीनेशनल कंपनी की एचआर होगी। फिर आपसे कहां जाता है कि सिक्योरिटी के नाम पर पैसे जमा कीजिए। अगर आपने जमा कर दिया तो भी आपको जॉब नहीं मिलती। आपको एक तारीख दी जाती है कि उस दिन आपका ट्रेनिंग सेशन होगा। उस तारीख के एक या दो दिन पहले आपको कॉल कर के फिर से बताया जाएगा कि आपको ट्रेनिंग सेशन के पहले इतने रुपए जमा करने होंगे। पैसा ज्यादा होता है तो कुछ लोग मना कर देते हैं और जो पहले जमा की गई रकम होती है वो भी आपकी नहीं रहती। और अगर आपने ट्रेनिंग से पहले फिर से पैसे जमा कर दिए तो फिर आपकी फर्जी ट्रेनिंग भी करा दी जाती है। लेकिन जॉब फिर भी नहीं मिलती। उसके बाद आपसे आई कार्ड और ना जाने कितनी बातों के लिए फिर से पैसे मांगे जाते हैं। आपने दे दिए तो उसके बाद आपसे कोई कॉंटेक्ट नहीं किया जाता। इस दौरान एक आदमी से 10 से 20 हजार रुपए लूट लिए जाते हैं। इंटरव्यू के लिए ज्यादातर किसी फीमेल को चुना जाता है जिससे आसानी से झांसा दिया जा सके। इंटरव्यू वाली जगह पर ऐसा माहौल बनाया जाता है जैसे वहां बहुत बड़ी कंपनी के लिए हायरिंग हो रही हो।इस मामले में दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा की जिले में चौकीदार नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा उपायुक्त कार्यालय के नाम से पैसा उगाही करने की बात सामने आई है। वह व्यक्ति फोन कॉल करके अभ्यर्थियों से कुछ राशि की मांग कर रहा है। उपायुक्त कार्यालय के किसी भी कर्मी द्वारा चौकीदार नियुक्ति से संबंधित कोई राशि नहीं मांगी जा रही है। ऐसे फ्रॉड कॉल से सावधान रहें। चौकीदार नियुक्ति निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जा रही है। सभी अभ्यर्थियों से अपील है ऐसे असामाजिक लोगों द्वारा और भी कोई घटना सामने आती है तो उसे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष रखे। इन लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। ठीक इसी प्रकार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कई असामाजिक लोगों द्वारा आमजनों से राशि की मांग की जाती है। इन बिचौलियों से सावधान रहे। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी राशि इन बिचौलियों को ना दें।
सतर्क रहें…सावधान रहें!

आपसे निवेदन है कि जॉब देने के नाम पर पैसे लेकर आपके साथ ठगी करने का ये नया तरीका है। ऐसा कर के आपको जॉब नहीं मिलेगी। अगर आपसे किसी भी जॉब के लिए पैसे की डिमांड की जाती है तो तुरंत उसे मना करें। तुरंत सचेत हो जाएं। ये फ्रॉड लोग हैं। आप पुलिस की मदद भी ले सकते हैं। इसी तरह कोई भी अगर किसी चैनल और अखबार का नाम लेकर जॉब दिलाने के लिए पैसे मांगे तो न दें। ये फ्रॉड लोग होते हैं।

You missed