रामगढ़ थाना के प्रशासन बल ने हंसडीहा थाना क्षेत्र में घुसकर गिट्टी लधे ट्रक को किया जप्त…
नोनीहाट:अक्षय कुमार मिश्रा
Advertisements

Advertisements

नोनीहाट। हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट बीच स्टैंड के समीप रामगढ़ थाना के प्रशासन बल ने हंसडीहा थाना क्षेत्र में घुसकर गिट्टी लधे एक ट्रक को किया जप्त। सूत्रों की माने तो ट्रक अपने निर्धारित गति में भागलपुर की ओर जा रही थी वही भंडारो गांव के समीप रामगढ़ थाना प्रशासन को इस ट्रक पर संदेह हुई और उन्होंने उसी स्थान से ट्रक का पीछा करना स्टार्ट कर दिया।

ट्रक रामगढ़ थाना क्षेत्र को पार कर हंसडीहा थाना क्षेत्र में घुस चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद रामगढ़ थाना प्रशासन बल ने इस ट्रक का पीछा किया और नोनीहाट बीच स्टैंड में इस ट्रक को जप्त किया। और ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया।

