Advertisements
Spread the love

ओल्ड एज होम सरायकेला में जिला आयुष समिति द्वारा लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। साहबगंज स्थित ओल्ड एज होम सरायकेला में जिला आयुष समिति के तत्वावधान नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ओल्ड एज होम सरायकेला में रह रहे सभी वृद्ध जनों का स्वास्थ्य जांच करते हुए आयुर्वेद और होम्योपैथी के जरूरत की नि:शुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गई।

मौके पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार द्वारा ओल्ड एज होम सरायकेला में रह रहे सभी वृद्ध जनों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गयाऔर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई।

इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सहित आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ कुमारी निर्मला होनहागा, डॉ डिंपल कुंकल एवं डॉ जया कुमारी द्वारा शिविर में सभी वृद्ध जनों का स्वास्थ्य जांच करते हुए इलाज कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर के सफल आयोजन में जिला संयुक्त औषधालय से संबंधित सभी कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

You missed