Advertisements

ओबीसी संघर्ष मोर्चा ने नए डीआईजी का किया स्वागत…
दुमका मौसम गुप्ता:
Advertisements

दुमका। संताल परगना क्षेत्र के नव पदस्थापित डीआईजी संजीव कुमार से पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के कार्यकारी अध्यक्ष असीम मंडल के अगुवाई में मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, महासचिव रंजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अजित कुमार मांझी, बुद्दिजीवी मंच के बिहारी यादव और अरुण कुमार पंजियारा आदि ने उनके मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि आपसे प्रमंडल की आम जनता को काफी आशा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था के साथ ही अपराध को रोकना और घटित अपराधों की त्वरित जांच कराना हमारी प्राथमिकता है।

