Spread the love

विधायक समीर मोहंती की मांग पर मंत्री ने दिया आश्वासन कि बहरागोड़ा विधानसभा में जल्द बनेगी आवासीय स्पोर्ट्स एकेडमी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की संभावनाओं को देखते हुए बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आवासीय राजकीय स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित करने की मांग विधानसभा सत्र में उठी. इस दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि जिले में हटवार, रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर एक बड़ा स्पोर्ट्स हब बनाया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकें.

Advertisements
Advertisements

खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लेते हुए आश्वासन दिया कि बहरागोड़ा क्षेत्र में रेजिडेंशियल और डे-बोर्डिंग स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना के लिए पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी वैसे ही इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा. मंत्री ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और ग्रामीण युवाओं को मंच देने के लिए लगातार प्रयासरत है. एकेडमी बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा और राज्य को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई खेल प्रतिभाएँ मिलेंगी.

You missed