
चाकुलिया: पावन ब्रज भूमि की 84 कोसी परिक्रमा कर वापस लौटने पर विशाल शर्मा को श्री श्याम युवा सत्संग समिति और सुंदरम मंडली के सदस्यों ने किया स्वागत
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी विशाल शर्मा के द्वारा ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा पूरी करके वापस लौटने पर शनिवार को श्री श्याम युवा सत्संग समिति और सुंदरम मंडली के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर रेलवे पहुंचकर गणेश रूंगटा, विशाल लोधा, अमित शर्मा, शिबू शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, उमंग शर्मा, रवि शर्मा, निकुंज लोधा समेत ने विशाल शर्मा को गमछा ओढ़कर ओर फूलों का माला पहनाकार स्वागत किया. इस संबंध में विशाल शर्मा ने बताया कि पावन ब्रज भूमि की 84 कोसी परिक्रमा 16 दिनों में पूरा किया है. ब्रज भूमि केवल धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि हजारों वर्षों पुरानी दिव्य लीलाओं की साक्षी रही है. यह वह स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल की अनगिनत लीलाएं रचीं, लेकिन ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा (लगभग 268 किमी) एक ऐसा आध्यात्मिक चमत्कार समेटे हुए है, जिसकी अनुभूति केवल वहां जाकर ही हो सकती है. उन्होंने बताया कि यह परिक्रमा मार्ग राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरता है. लगभग 1300 गांवों को जोड़ते हुए यह मार्ग आध्यात्मिक यात्रियों को यमुना नदी के तटवर्ती मंदिरों, वन, पर्वतों और पवित्र सरोवरों से होते हुए श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन की ओर ले जाता है.


ज्ञात हो कि ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि मोक्ष का द्वार मानी जाती है. मान्यता है कि इस परिक्रमा को करने से मनुष्य को 84 लाख योनियों से मुक्ति मिलती है और यह अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल देती है. श्रद्धालु इस परिक्रमा के दौरान हर पड़ाव पर श्रीकृष्ण की लीला का सजीव अनुभव करते हैं. सरोवरों, वनों और पर्वतों में आज भी वह स्पंदन महसूस किया जा सकता है, जो इस क्षेत्र की दिव्यता का प्रमाण है.
Related posts:

