Advertisements
Spread the love

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर चाकुलिया से निकले कांवड़ियों के जत्थों को विधायक समीर मोहंती ने किया चित्रेश्वर मंदिर के लिए रवाना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने चाकुलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांवड़ियों के जत्थों को बहरागोड़ा के प्राचीन शिव मंदिर चित्रेश्वर के लिए रवाना किया. कांवरिया में चाकुलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव जैसे जरडीहा, दखिनाशोल, धोबाशोल, भातकुंडा, रंगामटिया, साड़पुरा, बालुकबिंदा, जोड़ीसा, काशियाबेरा, भंडारू, बिहारीपुर और जोड़ाम के भक्त शामिल थे. सभी श्रद्धालु बोल बम के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकला. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रावण मास भक्ति, आस्था और शिव आराधना का महीना है. उन्होंने कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय और सुरक्षित होने की कामना की.

Advertisements

इस मौके पर झामुमो नेता साहेब राम मंडी, श्याम मांडी, राम बास्के, मुखिया आलोबती बास्के, गौतम दास, मिथुन कर, बापी राय, अरभेंदु नायक, मनोज महतो, तापस दास, संजय गोप आदि उपस्थित थे.

You missed