Advertisements

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए शामिल
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालपथर गांव में के. बी. बॉयज क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार महान्ती शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. साथ ही विधायक समीर मोहंती फाइनल मैच के मुकाबले में विजेता सौदा 11 एफसी को 15,000 रुपये एवं ट्रॉफी जबकि उपविजेता बेड मंकी एफसी को 10,000 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.
Advertisements

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामोय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, निर्मल महतो, देबनाथ हांसदा, तरुण कुमार महान्ती, पार्थ सारथी पॉल, रायसेन मुर्मू, सलिला मुर्मू, राम मुर्मू, मनोरंजन गोप, राकेश सोरेन, कृपा सिंह, बबलू सोरेन, बबलू मुर्मू आदि उपस्थित थे.
Related posts:
Sraikela : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारिका पुरी और सोमनाथ तीर्थ दर्शन के लिए 32 लाभुक...
आदित्यपुर:‘रोज-रोज लड़ाई का किस्सा ही खत्म’, पति ने 16 लाख की सुपारी देकर पत्नी की हत्या की रज दी साज...
Arjun Munda bowed in the court of Mata and prayed : महादशमी पूजन के साथ टेंटोपोसी गांव में संपन्न हु...

