Advertisements
Spread the love

मकर संक्रांति के अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने ग्रामीणों के साथ तालाब में डुबकी लगाई…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

चाकुलिया: मकर संक्रांति के अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने अपने पैतृक गांव बेंद में ग्रामीणों के साथ तालाब में स्नान किया. ग्रामीणों द्वारा तालाब किनारे बनाए गए कुमा में आग तापते हुए सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.

पूरा गांव मकर के रंग में रंग गए हैं. इस दौरान सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने विभिन्न जल स्रोतों के जल में मकर स्नान किया और कूमों में आग लगाकर आग तापते हुए अपने गांव पहुंचे. नए वस्त्र धारण कर पूजा अर्चना की. इसके उपरांत पीठा और पकवान का लुफ्त उठाया.

You missed