
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति का एक दिवसीय धरना …
नामकुम अर्जुन कुमार । मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । मुख्य मुद्दा जिसमें जाति, आवासीय,आय प्रमाण पत्र समय से नहीं बनना पंजी 2 में आनलाइन प्लॉट चढ़ाने में मोटा रकम की मांग अबुआ आवास में गड़बड़ी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनना एवं नरेगा योजना में सही समय पर मजदूरों का भूगतान नहीं होना शामिल है । श्री लकड़ा ने बताया यदि क्षेत्र के लोगों के समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे ग्रामीण ।

मौके परए मुखिया नन्हे कच्छप, 52 पडाह अध्यक्ष प्रदीप तिर्की चामू बेग, ग्राम प्रधान लक्ष्मण लकड़ा, ग्राम प्रधान मोगो भगत,राजू लकड़ा, अंजू लकड़ा, कुलदीप लकड़ा,राजा सिंह,सुनील साहू, बालेश्वर सिंह,तारनीग सिंह, मुखिया लक्ष्मी कुमारी,बडाम मुखिया कृष्णा लोहरा, दिलीप मुण्डा, हेमंत लोहर, ललित लकड़ा,मूनी कच्छप,समाज सेवी जगना लिंडा,बिजय लकड़ा, एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।
Related posts:

