Advertisements
Spread the love

नशा मुक्ति तथा नशीली दवाइयों के सेवन के दुष्प्रभाव से मुक्ति पर कार्यशाला का हुआ आयोजन…

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में नशा मुक्ति एवं नशीली दवाइयों के सेवन के दुष्प्रभाव से मुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स उपस्थित रहे। महाविद्यालय की सचिव श्रीमती डॉ स्वीटी सिन्हा द्वारा पुष्प गुप्त एवं पौधा देखकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने युवा पीढ़ी को स्वर्णिम भारत का भविष्य बताते हुए नशा पान जैसे बुरी लत से दूर रहने की अपील की। साथ ही इसके लिए समूचे समाज को जागरूक बनाने के लिए कहा।

मौके पर छात्रा प्रियंका कुमारी और सुरभि कुमारी द्वारा भाषण की प्रस्तुति की गई। साथ ही नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर सामूहिक शपथ भी लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश सहित रोज सतपति, राज एवं राहुल तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और शिक्षकेतर कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पटना पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

सरायकेला : तिरुलडिह और ईचागढ़ क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन बदस्तूर जारी…