Advertisements
Spread the love

हिंदुस्तानियों का खून का प्यासी पाकिस्तान भी मोदी जी का नाम जान बचाने के लिए लेता है- लखन मार्डी

घाटशीला: दीपक नाग (झा0ब्यूरो) भारतीय जनता युवा मोर्चा घाटशिला मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापती के अध्यक्षता में पावड़ा पंचायत में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत मोदी जी का भारत है । मोदी जी के नेतृत्व का परिणाम है हिंदुस्तानियों का लहूलुहान करने का इच्छा रखने वाले पाकिस्तानी भी रूसिया यूक्रेन युद्ध में भारत का झंडा के सहारे जान बचाकर देश लौट के जाते हैं। इसराइल जैसे शक्तिशाली देश भी भारत का हथियार पसंद करता है।

Advertisements

आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1.37 करोड़ युवा हुए प्रशिक्षित हुए हैं। 390 नए विश्वविद्यालय, 7 नए आईआईटी, 7 नए आईआईएम, 15 नए एम्स और 225 मेडिकल कालेज की स्थापना कर मोदी जी ने विकास का ईतिहास बना दिया।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर तथा काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल मंदिर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण कर सांस्कृतिक विरासत का नया युग स्थापित करने का काम मोदी जी ने किया है।अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष श्री सुभाष बनर्जी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पूर्व प्रत्याशी  लखन मार्डी जी, घाटशिला मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, सत्य नारायण पुष्टि, जयंत घोष, सुभाष बनर्जी, स्वागत चटर्जी आदित्य सोनी, शंकर कालिंदी, शायन सेन, राजकुमार वर्मा, शांतनु नायक, अभिषेक पुष्टि, गौरांग नायक, सिमोन मुर्मू, संजय बेरा एवं काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

You missed