Spread the love

नेताजी जयंती व सरस्वती पूजा पर पप्पू वर्मा ने किया कंबल वितरण, श्रद्धांजलि सभा में लिया संकल्प।

Advertisements
Advertisements

 

चाण्ड़िल -संवाददाता

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भाजपा की ओर से श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू वर्मा सहित अन्य लोगों ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पप्पू वर्मा ने उनके आदर्शों पर चलकर झारखंड सहित देश को समृद्धि के पथ पर ले जाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम उपरांत वे मंदिर परिसर में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल पहुंचे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पप्पू वर्मा द्वारा स्वयं की व्यवस्था से 250 कंबलों का वितरण वृद्ध व असहाय जरूरतमंदों के बीच किया गया, जिससे लोगों में खुशी देखी गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जयंत रजक, भक्तु कुम्हार, मुखिया सुभाष सिंह, अनिल महतो, भूतनाथ कुम्हार एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed