Spread the love

पटना : परिवार में है दरार, तेज प्रताप की परिवार से नाराजगी बरकरार…

✒️…संजय कुमार विनित

Advertisements
Advertisements

(वरिष्ठ पत्रकार सह राजनितिक विश्लेषक)

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की परिवार से नाराजगी बनी हुई है। अब वे राजद में वापस नहीं जाना चाहते और बहनों को भी अपने पार्टी में आने का न्यौता दे रहे हैं। माता पिता से बातचीत से भी इंकार करते हैं और राहुल गांधी को एक ओर जहां एस. आई. आर. के मुद्दे पर चेहरा चमकाने का आरोप लगाने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर को फिल्म का पीके बताते हैं।

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एक राष्ट्रीय चैनल से खास बातचीत के दौरान बताया कि उनकी मां-पिता से अभी बातचीत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि चाहें जो हो जाए, वह आरजेडी में वापस नहीं जाएंगे। खास बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वो अब कभी भी आरजेडी में वापस नहीं जाएंगे। तेज प्रताप ने कहा कि चाहें उनको कितना भी बुलाया जाए वो अब वापसी नहीं करेंगे। वहीं लालू और राबड़ी देवी से बातचीत को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि उनसे उनकी बात नहीं होती है।

हालांकि तेज प्रताप ने अपनी बहनों को पार्टी में शामिल होने का ऑफर जरूर दिया है। तेज प्रताप का कहना है कि बहनें उनकी पार्टी में आएं, टिकट और पद दोनों देंगे। कहां से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि वो इस बार महुआ से जनशक्ति जनता दल के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे। उनके गठबंधन में जिस पार्टी को भी आना है, उसके लिए दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।

तेज प्रताप ने कहा कि परिवार और पॉलिटिक्स दोनों अलग हैं। तेजस्वी छोटे भाई हैं, उनको आशीर्वाद है। लालू-राबड़ी से अभी बातचीत नहीं है। हम आरजेडी में दोबारा क्यों जाए, बहनें प्रचार करने आएं तो उनका स्वागत है। हमने जो कहा वो बिहार की जनता देख रही है। आरजेडी में क्या तेजस्वी जाने… जयचंद जाने।

रोहिणी के एक पोस्ट पर कहा कि रोहिणी आचार्य के साथ कुछ हुआ होगा। उन्होंने तेजस्वी के डांस पर भी बयान दिया और कहा कि तेजस्वी में डांस करने की कला है। उन्होंने ये भी कहा कि हम हेलिकॉप्टर वाले बाबा नहीं हैं। हमें स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट गांव बनाना है। तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी अपना चेहरा चमका रहे हैं। बिहार अधिकार यात्रा पर हमारी नजर है। बिहार अधिकार यात्रा का कोई असर नहीं है। चुनाव में जनता अपना असर दिखाती है। प्रशांत किशोर फिल्म के पीके हैं।

तेज प्रताप ने मतदान कहा कि बिहार में सभी जगह कांटे का मुकाबला है। हमारा दरवाजा सभी के लिए खुला है।एआईएमआईएम को हमारे पास आना चाहिए। एस. आई. आर. मुद्दे से चुनाव पर असर नहीं है। नाम कटने पर चुनाव आयोग देख रहा है। उन्होंने कहा कि एस. आई. आर का मुद्दा बड़ा चुनावी मुद्दा नहीं है।

You missed