
दुर्गा पूजा को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका। दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पोटका अंचल अधिकारी निकीता बाला ने की। मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू भी मौजूद रहे।
बैठक में थाना क्षेत्र की 11 दुर्गा पूजा समितियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसमें हाता मुख्य सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत, गुड़रा नदी विसर्जन मार्ग को दुरुस्त करने, पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसी मांगें शामिल रहीं।
वहीं कुछ पूजा समितियों ने प्रतिमा विसर्जन की तिथि को लेकर चर्चा की। जुड़ी, पोटका और माटकू पूजा कमेटियों ने कहा कि इस बार 2 अक्टूबर को विसर्जन तिथि गुरुवार को पड़ रही है, इसलिए पूर्व परंपरा के अनुसार अगले दिन विसर्जन किया जाए।
अंचल अधिकारी ने सभी समितियों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की और आश्वस्त किया कि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी तरह तत्पर है।
बैठक में मुखिया पानो सरदार, सुखलाल सरदार, बिदेन सरदार, ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भक्त, सुब्रत डे, महेंद्र सिंह, यादवेन्द्र भट्टाचार्य, शंकर मुंडा, चिरंजीत भक्त, रीछपाल भक्त, तापस दत्ता, मोहिनी मोहन भक्त, महादेव मदीना, निमाई मंडल, मधुसूदन मुर्मू, अरुप मंडल, जितेन सरदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

