Spread the love

होली को लेकर टाटीसिलवे में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

नामकुम (राँची) । होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से टाटीसिलवे थाना परिसर में थाना प्रभारी हंसे उरांव के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा, टाटी मुखिया कृष्णा पाहान, सिल्वे मुखिया नूतन पाहान, चतरा के पूर्व मुखिया सोहन मुंडा, अमित मिश्रा, मधुसूदन पांडे, गिरधर मिश्रा, राजेश मिश्रा, बिनोद अग्रवाल एवं सनिल जॉय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर होली को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

You missed