Advertisements
Spread the love

नोनीहाट : मौत के मुंह में धकेली जा रही जनता

Advertisements

दुमका । नोनीहाट पंचायत, दुमका में होंडा शोरूम के पास मुख्य सड़क की हालत जानलेवा बनी हुई है। बड़े गड्ढे और जलभराव ने इसे हर दिन हजारों लोगों के लिए “किलिंग फील्ड” में बदल दिया है।

बारिश में सड़क तालाब जैसी बन जाती है। बाइक, साइकिल, कार, बस, ट्रक और पैदल चलने वाले—सभी इस खतरनाक मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। ट्रक-ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेकिंग करते हैं, छोटे वाहन सवार डर के साए में सफर करते हैं। घरों के पास से गुजरती बड़ी गाड़ियां बच्चों और घरवालों के लिए जानलेवा हैं।

सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग, ब्रेकर और ट्रैफिक लाइट अनुपस्थित हैं। लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक का आवास सड़क के पास होने के बावजूद वे इस जनसमस्या पर मौन साधे हुए हैं। ऑनलाइन नीलामी, राशन वितरण और सरकारी योजनाओं में उलझे नेता ऑफलाइन जनता की जान पर ध्यान नहीं दे रहे।

सवाल यह है कि कितनी बार खबरें छपेंगी और जनता मौत के खतरों के बीच क्यों गुजरती रहेगी। क्या बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

 

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?