Spread the love

गायत्री परिवार द्वारा घरों में लगाया गया विचार क्रांति लाल मसाला का चित्र…

सरायकेला: संजय मिश्रा  । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला प्रखंड एक द्वारा विचार क्रांति अभियान के तहत बुधवार को घरों में विचार क्रांति लाल मसाला का चित्र लगाया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला प्रखंड एक के श्रद्धालुओं द्वारा हटिया बस्ती से होते हुए गायत्री होटल तक लगभग प्रत्येक घरों में विचार क्रांति लाल मसाला का चित्र लगाया गया।

इस अवसर पर गायत्री मंत्र ओम भूर्भुव: स्वह: तत्सवितुर्वरेंयं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् का मंत्रोच्चार करते हुए गायत्री माता परम पूज्य गुरुदेव वंदनीय माता का नारा लगाया गया बताया गया। बताया गया कि विचार क्रांति लाल मसाला का चित्र और गायत्री मंत्र का मंत्रोच्चार घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा स्थापित करने तथा संस्कार एवं सात्विक विचारधारा के मूल उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में परशुराम जयंती के दिन से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत उक्त आयोजन किया गया।

इसके तहत गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला प्रखंड एक के प्रखंड समन्वयक अरुण कुमार के नेतृत्व में सरायकेला में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के शंभू अग्रवाल, राजेश साहू, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, त्रिलोचन महतो, केशव महतो, अरुण कुमार साहू, पूनम देवी, पिंकी देवी, मंजू देवी एवं राखी साहू सहित गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के अन्य सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल रहे।

Advertisements

You missed