Advertisements

चाकुलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया पुलिस ने शनिवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देश पर एएसआई पीतांबर मंडल और किशुन तिरु ने विभिन्न जगहों पर नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार के सुभाष चौक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक एवं अन्य क्षेत्रों में नशा मुक्ति जगरूपता अभियान चलाया गया.
Advertisements


इस अभियान में स्कूल के शिक्षक, छात्र और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पुलिस ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को जीवन में नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी.

