Spread the love

पोटका : हल्दी पोखर मे मां मंगला पूजा का धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट… अभिजीत सेन

Advertisements
Advertisements

पोटका प्रखंड क्षेत्र के कालिंदी समिति नवद्वीपनगर (हल्दीपोखर) में मंगलवार को मां मंगला की पूजा धूमधाम से आयोजन किया गया। मां मोंगला की पूजा के पूर्व स्थानीय नदी से भव्य कलश यात्रा यात्रा निकाली गई। महिलाओं के द्वारा माथे पर कलश लेकर बाजे गाजे के साथ जुलूस के रूप में मंदिर तक पहुंची। मंदिर पहुंचते ही उपवास रखी महिलाएं भक्तिभाव से झूमने लगी, शांति जल छिड़काव उपरांत भक्तों का स्थिति सामान्य हुआ। मान्यता है कि मां मंगला सभी भक्तों का मनोकामना पूर्ण करती है। पुरे रास्ते में कलश यात्रा का डोर टू डोर स्वागत शीश झुकाकर किया गया। मंदिर में पारंपरिक रूप से मां मंगला की प्रतिमा का पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में तरुण सरदार, अनुपम मंडल पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता,रतन सोनकर,ग्राम प्रधान मो.असलम,रायचरण सरदार, वार्ड सदस्य देव पालित, शुरू सरदार, प्रकाश सोनकर,शिक्षिका बबीता गुप्ता, के साथ समिति के अध्यक्ष आदेश कालिंदी, सचिव लक्ष्मी नारायण कालिंदी, कोषाध्यक्ष शंभू कालिंदी,भृगु कालिंदी,भीकू कालिंदी, राजेश कालिंदी,भरत कालिंदी, शत्रुघ्न कालिंदी, विभीषण कालिंदी, बुद्धेश्वर कालिंदी, ईशान कालिंदी आदि के साथ सैंकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित ।

You missed