
मुसाबनी: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार हेतु दक्षिणी ईचरा पंचायत का राज्य स्तरीय भौतिक सर्वेक्षण संपन्न
दिवाकर… ✍️

मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत चयनित मुसाबनी प्रखंड की दक्षिणी ईचरा पंचायत का राज्य स्तरीय टीम द्वारा विस्तृत भौतिक सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान टीम ने पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

टीम ने विशेष रूप से ग्राम सभा की सक्रियता, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, पेसा कानून के अनुपालन, बिजली आपूर्ति, विद्यालयों की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन तथा पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी सेवाओं की उपलब्धता से संबंधित विषयों पर मुखिया एवं ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सर्वेक्षण के दौरान प्रखंड के बीपीआरओ श्रीपति महतो, बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अरविन्द हेमब्रम, पंचायत सचिव गोपाल हांसदा, मिराज आलम एवं कान्हु राम हांसदा, प्रधान लेखाकार मंगल हांसदा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर अमित कुमार यादव तथा जिला प्रबंधक डिजिटल पंचायत के प्रखंड प्रबंधक सिद्धार्थ मार्डी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
