Advertisements
Spread the love

पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंत्री चामरा लिंडा को सौंपा मांग पत्र, विकास को लेकर हुई चर्चा

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

रांची: पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चामरा लिंडा से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर पोटका विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस दौरान विधायक ने शिक्षा, आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल देते हुए मंत्री से अपेक्षा जताई कि राज्य सरकार की प्राथमिकता योजनाओं के अनुरूप पोटका विधानसभा को भी विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ा जाए।

You missed