Spread the love

पोटका के विकास कुमार भगत को “प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षक पुरस्कार” के लिए चयनित

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका : विकास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भगत का चयन प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। यह सम्मान उन्हें 5 सितंबर 2025 को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया जाएगा।

जानमडीह जैसे सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव में स्थापित पायनियर इंग्लिश स्कूल गरीब और अनाथ बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध कराता है। विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार भगत की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति के कारण यहां के बच्चे और शिक्षक धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। इन्हीं प्रयासों और समर्पण को देखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है।

यह उपलब्धि न केवल पोटका क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, बल्कि ग्रामीण और वंचित समाज में शिक्षा के प्रसार की दिशा में प्रेरणादायी मिसाल भी है।

You missed