Spread the love

पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर रखीं कई मांगे

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका ।  विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक के दौरान विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और बुनियादी संरचना से संबंधित प्रमुख मांगों पर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने पोटका डिग्री कॉलेज और पॉलीटेक्निक कॉलेज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता जताई। विधायक ने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना से पोटका के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का शैक्षणिक विकास संभव होगा।विधायक ने यूसिल विस्थापित परिवारों को शीघ्र मुआवजा, पुनर्वास और नियमित मेडिकल कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।हाल की भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और ग्रामीण आवासों की मरम्मत को लेकर भी विधायक ने चिंता जताई और शीघ्र सर्वे कर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की । यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विधायक ने करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आए दिन वहां जाम की स्थिति से आम जनता को भारी परेशानी होती है। साथ ही, हल्दीपोखर में पुलिस टीओपी की स्थापना की मांग कर उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने को कहा। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विधायक की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

You missed