Advertisements
Spread the love

भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, किया उनका याद…

 

जमशेदपुर /पोटका :अभिजीत सेन।

Advertisements

15 नवंबर आज भगवान बिरसा मुंडा का जन्म जयंती है। भगवान बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समुदाय का नेता थे। इनका जन्म झारखंड के उलीहातु में 15 नवंबर 1875 में हुआ था। वहीं आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर, प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा एवं अन्य पोटका के हल्दीपोखर एवं हाता स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति को शत शत नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर मल्लार्पण कर , उनको याद किया गया एव साथ ही उनके द्वारा बताएं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

डॉ मीरा मुंडा ने कहा आज भगवान बिरसा मुंडा के 150 वी जन्म जयंती है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ जंग छेड़ी थी। इसलिए आज के दिन 15 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड के उलीहातु पहुंचकर आदिवासी सम्मान गौरव दिवस के रूप में सम्मान दिए थे। मौके पर डॉ मीरा मुंडा के साथ दुलाल मुखर्जी, गणेश सरदार, मनोज सरदार, संजय कुंडू, कृष्णा नन्दी, मेनका सरदार, सीमा मंडल, विष्णु कुंभकार, सूरज मंडल, देवी कुमारी भूमिज-, दुखनी माई सरदार, आदि उपस्थित रहे।

 

You missed