Spread the love

ईचागढ़ के सुप्रसिद्ध स्थानीय गीतकार गुरुचरण महतो को प्रभात खबर ने कोल्हान गौरव सम्मान से सम्मानित किया…

रांची डेस्क (सुदेश कुमार):

सरायकेला जिला अंतर्गत पारगामा गांव के युवा कवि, लेखक और गीतकार गुरुचरण महतो को इस वर्ष का कोल्हान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रभात खबर दैनिक अखबार की तरफ़ से प्रभात खबर की 28 वीं वर्षगांठ पर जमशेदपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में भारत सरकार के आदिवासी कल्याण सह केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो और प्रमंडलीय आयुक्त सह कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से प्रदान किया गया।

इस दौरान एक्स एल आर आई सभागार के मंच पर प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक आर के दत्ता, उपाध्यक्ष विजय बहादुर, स्थानीय संपादक संजय मिश्र व पिनाकी जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। युवा कवि, लेखक, गीतकार और कलाकार गुरुचरण महतो को यह सम्मान झारखंड-मानभूम से विलुप्त होती अति प्राचीन लोक-कला, लोकगीतों और संस्कृतियों की संरक्षण और संवर्धन हेतु उनके उल्लेखनीय प्रयास के लिए प्रदान किया गया।

सम्मानित किए जाने के बाद गुरुचरण ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी उनकी दो किताबों, पहली हिंदी कविता संग्रह और दुसरी अंतर्राष्ट्रीय छौ उस्तादों के जीवन वृत्तांत के संपादन का कार्य प्रगति पर है तथा वे आशा करते हैं कि ये दोनों किताबें अतिशीघ्र प्रकाशित होगी । कोल्हान गौरव जैसे अति विशिष्ट सम्मान से नवाजे जाने के लिए उन्होंने प्रभात खबर और इसके ज्यूरी मेंबर्स के प्रति अपना आभार प्रकट ।

Advertisements

You missed