
हल्दीपोखर बाजार में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हल्दीपोखर के द्वारा 33 वें दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, विधिवत किया गया पंडाल निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन।

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन
पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दी पोखर बाजार परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हल्दीपोखर की ओर से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारीओ का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ । पूजा पंडाल की शुभारंभ के लिए जमशेदपुर सोनारी निवासी पंडित बापी मुखर्जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। भूमि पूजन के पश्चात कमेटी के लोगो ने ध्वजारोहण कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत कुंडू एव कमेटी के दुलाल मुखर्जी ने कहा कि हल्दीपोखर बाजार में 33 वें दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कर ,पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल की निर्माण पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कारीगरों के द्वारा सुदामा टेंट का माध्यम से आकर्षक कलाकारी एवं भग्य सजावट से तैयार होने वाला गोल्डन कलर का भव्य काल्पनिक मंदिर तथा मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा, ओर आकर्षणीय विद्युत सज्जा,श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण केंद्र रहने की उम्मीद है । इस अवसर पर अध्यक्ष सुरजीत कुंडू(राजु), जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल,मुखिया देवी कुमारी भूमिज,पंडित बापी मुखर्जी,दुलाल मुखर्जी,कृष्णा प्रसाद गुप्ता,, दिलीप राम,दिलीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रमेश मोदी,विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, कृष्णा नंदी,सूजय नंदी,श्याम सुंदर सरकार, प्रकाश सोनकर, नीलय मंडल, डमन सोनकर,विशाल गुप्ता, ,सोनू अग्रवाल,निलेश खंडेलवाल,संजीत प्रधान,, राहुल मोदक,विक्की गुप्ता, राहुल गुप्ता,प्रणय कुमार, किशानु नंदी,अभिनव राम,, आदि उपस्थित रहे।
Related posts:

