Advertisements
Spread the love

बाराद्वारी कुमारपाड़ा श्री शिव शनि हनुमान मंदिर का भव्य जन्मोत्सव मनाने की तैयारी, दोमुहानी से निकाली जायेगी कलश यात्रा…

 

डेस्क न्यूज (सुदेश कुमार) बाराद्वारी कुमारपारा श्री शिव शनि हनुमान मंदिर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया, जिसमे मंदिर के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 5/ 6/ 2024 को सुबह 6 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है जो की बाराद्वारी कुमारपारा मंदिर से प्रारंभ होकर गाजे बाजे के साथ साकची होते हुए दोमुहानी से कलश लेकर बाराद्वारी कुमारपारा मंदिर वापस आएगी

Advertisements

जहा श्रद्धालु लोग के लिए महाभोग का आयोजन किया गया है और संध्या 5:00 से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वही 06/06/ 2024 को प्रातः 04 बजे श्री शनि देव को पंचतत्व स्नान कराया जाएगा उसके बाद दोपहर 01बजे से संध्या 5:00 बजे तक महाप्रसाद सभी श्रद्धालुओं को वितरण किया जाएगा। रात्रि 08 बजे से भव्य जागरण एवं झांकी का आयोजन किया जाएगा।

वही मंदिर कमेटी के सहयोगी चिंटू सिंह राजपूत ने जमशेदपुर के सभी भक्तजन से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में शामिल हो पुण्य का भागी बने।