Advertisements
Spread the love

अध्यक्ष प्रत्याशी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा की घोषणा-दुमका का सर्वांगीण विकास ही मेरा एकमात्र उद्देश्य; जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

Advertisements

 

दुमका संवाददाता -मौसम गुप्ता 

 

नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुमका की जनता की हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव सबसे आगे रहूंगा। बताते चलें कि इससे पहले अजय कुमार झा की धर्मपत्नी स्वेता झा दुमका नगर परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी, परंतु पिछले तीन वर्षों से चुनाव स्थगित रहने के कारण शहर के विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया जा सका| इस बार अजय कुमार झा खुद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं| उन्होंने पत्रकारों को पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी के कार्यकाल में शहर में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं| परंतु पिछले तीन वर्षों में चुनाव नहीं होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं| उन्होंने कहा कि अगर शहर की जनता मुझे चुनती है तो शहर के व्यापारियों के हित में जरूरत पड़ने पर सबसे आगे मैं खड़ा रहूंगा| श्री झा ने सोमवार को रसिकपुर स्थित अपने चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। अपने घोषणा पत्र में श्री झा ने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुमका शहर को उपराजधानी के रूप में विकसित करने, लाल कार्ड धारकों को निःशुल्क जल आपूर्ति कनेक्शन प्रदान करने, प्रत्येक घर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने, होल्डिंग टैक्स कम करने, ऑटो चालकों के लिए टैक्स कम करने, नक्शा पास शुल्क कम करने, शहरी निवासियों को जल संकट से पूर्ण रूप से राहत प्रदान करने, ठोस कचड़ा प्रबंधन को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने, सीवरेज व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बहाल करने, दुमका के लोगों को काॅलोनियां, प्रधानमंत्री आवास और अन्य गुणवत्तापूर्ण जीवन सुविधाएं प्रदान करने, शहरी क्षेत्र में बेरोजगारों के लिए रोजगार का अवसर सृजित करने आदि का संकल्प लिया है। झा ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सबसे पहले दुमका शहर को साफ-सुथरा बनायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए घंटी बजाकर घर-घर से कचड़ा उठाया जायेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि दुमका का सर्वांगीण विकास ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मैलगढ़ा में कचरा समस्या का जल्द से जल्द समाधान, पानी निकासी की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता में है|

You missed