Spread the love

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बृक्षारोपण

Advertisements
Advertisements

दुमका संवाददाता- मौसम गुप्ता

दुमका : झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका, सुधांशु कुमार शशि द्वारा आज दिनांक 22-04-26 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधा लगाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने पर सामुहिक चर्चा की गई। इसके लिए उन्होंने अपने आसपास के क्षेत्रों की साफ- सफाई रखने पर विशेष जोर दिया तथा बताया कि पृथ्वी एक बहुत व्यापक शब्द है इसमें जल, हरियाली, वन्यप्राणी, प्रदूषण और इससे जुड़े अन्य कारक शामिल हैं। वैसे तो कई तरीके हैं जिससे हम अकेले और सामूहिक रूप से धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं। हमें प्रत्येक दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण के लिए कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए। पृथ्वी के संरक्षण हेतु उन्होंने बताया कि पालीथिन के उपयोग को नकारें, कागज का इस्तेमाल कम करें और रिसाइकल प्रक्रिया को बढ़ावा दे, क्योंकि जितनी ज्यादा खराब सामग्री रिसाइकल होगी उतना ही पृथ्वी का कचरा काम होगा। उन्होंने लोगों से गुजारिश किया कि हमें अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे हमारे पर्यावरण की स्वच्छता एवं संतुलन बना रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डालसा सचिव, विवेक कुमार के साथ व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। आगे बताते चले कि जिले के विभिन्न पंचायत तथा विभिन्न प्रखंडों में प्रतिनियुक्ति पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी वृक्षारोपण कर लोगों बृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया गया।