Spread the love

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में विज्ञान दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम…

सरायकेला: संजय मिश्रा । विज्ञान दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक आरएन मोहंती एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती स्वीटी सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर सीवी रमन को नमन करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर छात्र नीतीश कुमार द्वारा विज्ञान से संबंधित भाषण एवं मनोज कुमार महतो द्वारा विज्ञान से संबंधित कविता का पाठ किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों के बीच चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए विज्ञान का सदुपयोग मानव कल्याण के लिए किए जाने को लेकर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।