
राजनगर : हेंसल मे दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत।तीन घायल…
रविकांत गोप … ✍️

राजनगर : हाता चाईबासा मुख्यमार्ग हेंसल एन एच 88 रेस्टोरेंट के समीप शुक्रवार की रात्रि करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई । जिसमें खोकरो गांव का युवक दुखुराम हांसदा (24 वर्ष) की मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार खोकरो गाँव का युवक मोटरसाइकिल में अकेला था । वहीं एन एच 88 रेस्टोरेंट के नजदीक अन्य मोटरसाइकिल पर बैठे थे । तीन युवक अपने साथियों संग बाईक खड़ा कर बातें कर रहे थे । अचानक दुखुराम हांसदा की तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर खड़ा मोटर साइकिल में बैठे तीनों युवक को जोरदार धक्का मारा । जिसमे एदल गांव के दो युवक नितिन सेनापति, शिवम साहू एवं डांगर डीहा गांव का एक युवक राजीव महाकुड़ गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं खोकरो का दुखुराम हांसदा भी गंभीर अवस्था मे पड़ा रहा । स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद ली । लेकिन एम्बुलेंस भी काफी देर पहुंचा । सर्वप्रथम सभी युवकों को ईलाज के लिए हेंसल स्तिथ प्रिया हेल्थ क्लीनिक पहुंचाया गया । क्लीनिक पहुचते ही दुखुराम हांसदा ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य तीनो युवकों को आननफानन में टीएमएच ले जाया गया । बताया जा रहा है कि नितिन सेनापति को सीसीयू में रखा गया है।वहीं राजीव महाकुड़ के हाथ,पैर और नाक की हड्डी टूट गई है। वहीं दुघर्टना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। दुखुराम हांसदा के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया।
