Advertisements
Spread the love

राजनगर पुलिस को एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में ब्राऊन सुगर और एक देशी कट्टा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

Advertisements

राजनगर थाना के समीप बुधवार की सुबह एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक वैन संख्या( JH05CQ 8074) में 146 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक देसी कट्टा के साथ तीन युवक पकड़ाया। तीनों से पूछताछ के क्रम में पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि यह तीनों अभियुक्त अपराधिक प्रवृत्ति के हैं।बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी। जो हाता से राजनगर के रास्ते चाईबासा की ओर एक सफेद रंग की टाटा मैजिक वैन में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद राजनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी टीम को तैनात कर दिया गया।और एंटी क्राइम चेकिंग शुरू कर दी ।वहीं राजनगर थाना के समीप चेकिंग के दौरान उक्त मैजिक वैन में तीन युवकों को पकड़ लिया गया।और चैकिंग में 146 ब्राउन शुगर का पुड़िया और एक देसी कट्टा भी उनके पास से बरामद हुआ।तीनो अभियुक्त विभिन्न थाना क्षेत्र के है।जिसमे से एक बिरेन्द्र महतो जो तबलापुर सरायकेला थाना क्षेत्र का है।दूसरा राजू तियु जो मुफस्सिल थाना चाईबासा का एवं तीसरा मुकेश बानरा जो कुचाई का रहने वाला है। बता दें कि राजनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर का यह पहला मामला है। जिसका उद्भेदन राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार किया। छापामारी दल में थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक अनूप रंजन बाखला, सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण देव प्रसाद एवं राजनगर थाना सशस्त्र बल का सराहनीय कार्य रहा। वहीं यह जिला प्रशासन और राजनगर थाना के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?