हेंसल बाजार में 3 फ़ीट लंबा 12 किलो वजनी मागुर मछली को देखने लोगों की उमड़ी भीड़।बना आकर्षण का केन्द्र।
Advertisements

Advertisements

राजनगर के हेंसल बाजार में बुधवार की सुबह एक मछली बिक्रेता जब 12 किलो वजनी और लगभग 3 फ़ीट लंबा मागुर मछली अपने तालाब से पकड़ कर लाया तो उसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।हेंसल में पहली बार इतनी बड़ी जिंदा मागुर मछली देख कर लोग चकित हो गए।और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।बता दें कि हेंसल बाजार में प्रतिदिन अनूप मंडल नामक युवक अपने पाटा हेंसल गांव तालाब से मछली पकड़ कर बाजार में बेचता है।लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है।जब तालाब में इतनी बड़ी मछली पकड़ाई।उस मागुर मछली को देखने बाजार में कई घन्टो तक लोग टकटकी लगाए रहे।और हेंसल बाजार में ये आकर्षण का केंद्र बना रहा।

