हेंसल में भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वां जन्मदिवस ।
राजनगर प्रखंड के हेंसल बाजार में शनिवार की संध्या भाजपा प्रखंड पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वा जन्म दिवस केक काटकर मनाया ।इस मौके पर नारी सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित सह भाजपा नेत्री सुश्री चामी मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थी।चामी मुर्मू ने केक काटकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।
इस मौके पर उज्जवल मोदक, नवदीप मंडल, अजीत मंडल, पवित्र महाकुड़, चंदन कहार, यादव प्रधान, सुकुमार बारिक ,नीतीश मंडल ,समीर महाकुड़,मुना धोबी ,समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
