Spread the love

कुनाबेड़ा रेनबो स्मार्ट स्कूल में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :-  राजनगर के बड़ा कुनाबेड़ा रेनबो स्मार्ट स्कूल में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के माताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।वहीं स्कूल के प्रधानचार्य साधन ज्योतिषी ने मातृ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा – बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं का स्थान का सर्वोत्तम होता है। बच्चे कच्चे मिट्टी की तरह होते है।इस उम्र में जैसा चाहे ढाल सकते है।इसलिए माँ अपने बच्चों को विशेष ध्यान दें।और उन्हें अच्छे संस्कार देने में माँ की अहम भूमिका होती है।माँ बच्चों की सबसे बड़ी मार्गदर्शक होती है।वहीं विद्यालय की ओर से प्रत्येक तीन माह में माताओं को प्रशिक्षित किया जाता है।ताकि माता के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हो सके। इसलिए घर में संस्कारमय वातावरण में रखना बहुत ही आवश्यक है बच्चों विद्यालय के साथ साथ घर में भी खेलकूद ,नृत्य तथा संगीत के माध्यम से बच्चों को भी घर में पढ़ाया जा सकता है। बच्चों को इस भीषण गर्मी में किस तरह सुरक्षित रखा जाय ।इस पर भी सुझाव दिया गया। मौके पर
दीपिका टुडु, आसमानी हंसदा ,पूजा महतो, पिंकी महतो ,सीमा रानी महतो, जासमीन , अंजलि गोप, मालती रानी गोप, रीता महतो, कविता महतो ,काजल महतो, जमुना महतो, चंपावती, सीमा हेम्ब्रम, दीपिका टुडु, कुंती महतो ,सुष्मिता अचार्य ,पूजा रानी महतो ,प्रीति महतो, लक्ष्मी सुंडी, मल्लिका महतो, बेबी महतो आदि उपस्थित थी।

Advertisements

You missed