रेलवे द्वारा रास्ता बंद कर देने से उग्र हुए लोग, रांची-पुरूलिया मार्ग किया घंटो जाम…
रांची (अर्जुन कुमार ) । नामकुम शनि मंदिर के समीप मुंडागढ़ा के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर रांची-पुरूलिया मार्ग जाम कर दिया। इस कारण दोनों ओर से सैकड़ों की संख्या में वाहनों की कतार लग गयी। सड़क पर उतरनेवाले लोगों का कहना था की उनलोगों का आने-जाने का रास्ता रेलवे विभाग के द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे लोग वहां अंडरपास पाथ बनाने की भी मांग कर रहे थें। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम छुड़वाया। इसके बाद स्थिति समान्य हुई।
Advertisements

Advertisements


