
राजनगर प्रखंड के 21 पंचायत के 27 समिति सदस्यों ने एकता का परिचय देते हुए ओलिभ ग्रेस कुल्लू को प्रखंड प्रमुख एवं सुमना देवी को उपप्रमुख चुना
*राजनगर :* गुरुवार को राजनगर प्रखंड कार्यलय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव शांति पुर्ण सम्पन्न हुआ।जिसमें राजनगर प्रखंड के 21 पंचायतों के 27 समिति सदस्यों ने अपनी एकता की मिसाल पेश करते हुए, राजनगर प्रखंड प्रमुख के रूप में श्रीमती ओलिभ ग्रेस कुल्लू एवं उप प्रमुख के रूप में सुमना देवी को निर्विरोध चुना।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने श्रीमती ओलिभ ग्रेस कुल्लू को प्रखंड प्रमुख का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया,वहीं सुमना देवी को प्रखंड उपप्रमुख का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं प्रखंड के 27 नवनिर्वाचित समिति सदस्यों को शपत भी दिलाई गई।
बता दें ओलिभ ग्रेस कुल्लू गम्हरिया पंचायत के काड़को की रहने वाली है।जिनके पति कालीपद सोरने एक समाजसेवी है।वहीं सुमना देवी कुजू पंचायत क्षेत्र के ईचा की है।जिनके पति राकेश पति एक समाजसेवी के साथ साथ झामुमों के सक्रिय सदस्य भी है।
वहीं दोनों ही महत्वपूर्ण पद में निर्विरोध चुने जाने पर राजनगर प्रखंड क्षेत्र की जनता में एक उत्साह देखा जा रहा है।चुनाव के बाद प्रखंड कार्यालय के बाहर सभी समर्थकों ने प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के साथ साथ सभी पंचायत समिति सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया।


